
दिनदहाड़े अपहरण, 16 घंटे का सर्च ऑपरेशन और बच्चे की बरामदगी... ग्वालियर किडनैपिंग केस की पूरी कहानी
AajTak
किडनैपिंग के केस में माना जाता है कि वक्त के साथ किडनैप हुए शख्स की उम्र कम होती जाती है. ये भी कहा जाता है कि यदि किडनैपिंग सुर्खियां बन जाएं तो किडनैपर पकड़े जाने के डर से मार डालते हैं. ग्वालियर में एक बच्चे का उस वक्त अपहरण कर लिया जाता है, जब वो अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा होता है.
किडनैपिंग के केस में ऐसा माना जाता है कि जितना वक्त बीतता जाता है किडनैप हुए शख्स की उम्र कम होती जाती है. ये भी कहा जाता है कि यदि किडनैपिंग की खबर सुर्खियां बन जाएं तो किडनैपर पकड़े जाने के डर से मार डालते हैं. ग्वालियर में एक बच्चे का उस वक्त अपहरण कर लिया जाता है, जब वो अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा होता है. इसके बाद अगले 16 घंटे तक जो कुछ होता है, वो हैरान कर देने वाला है. आइए इस किडनैपिंग केस में अबतक की कहानी जानते हैं.
16 घंटे की इस कहानी में इतने रंग हैं कि बस पूछिए मत. धोखे के और खुशियों के ये रंग बाकी सारे रंगों पर भारी हैं. बच्चा पुलिस वालों की गोद में सुरक्षित घर वापसी कर रहा है. लोग पुलिस का जय-जयकार कर रहे हैं. ढोल नगाड़ों की आवाज सुनाई दे रही है. लेकिन अब से सिर्फ 16 घंटे पहले की जो तस्वीरें सामने आईं, मानों जीते जी कलेजा निकाल देती हैं. सोचिए उस मां पर क्या गुजरी होगी, जिसकी आंखों में मिर्च झोंक कर बदमाश 6 साल के बच्चे को छीनकर ले गए होंगे.
दिनदहाड़े मां की आंखों में मिर्च झोंककर बच्चे उठा ले गए बदमाश
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता अपने बेटे को लेकर स्कूल बस में बिठाने जा रही थी. तभी पीछे से बाइक पर दो लोग आए, जिनमें एक ने आरती की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और शिवाय को बाइक पर बिठा कर भाग निकले. मां बदहवास पीछे भागी, लेकिन बदमाशों की तेज रफ्तार बाइक का मुकाबला नहीं कर सकी और किडनैपर्स बच्चे को लेकर गायब हो गए. देखते ही देखते पूरे शहर में ये खबर में जंगल में आग की तरह फैल जाती है.
पुलिस के भी हाथ पांव फूल जाते हैं. ये मामला किडनैपिंग का है, जिसमें जरा सी गलती भी बच्चे की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है, लिहाज़ा पुलिस बड़ी खामोशी से मामले की तफ्तीश शुरू करती है. सबसे पहले तो बच्चे के परिवार वालों से ही बात की जाती है. दोस्ती दुश्मनी का पता किया जाता है, लेकिन गुप्ता परिवार बताता है कि उनकी कभी किसी से कोई दुश्मनी ही नहीं रही. ऐसे में उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उनके बच्चे को किसने और क्यों उठा लिया.
इसी बीच पुलिस को पता चलता है कि बच्चे के पिता राहुल गुप्ता का अपने कर्मचारियों से बातचीत करने का तरीका थोड़ा रुखा था. पुलिस इस एंगल से भी छानबीन करती है. कारोबार, जमीन-जायदाद, रिश्तों की पेंच जैसी सारी बातें देखी जाती हैं. इसी के साथ पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालती है. मौका-ए-वारदात वाली जगह से लेकर शहर की अलग-अलग गलियों में लगे 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाते हैं. इस कोशिश में पुलिस को बदमाशों की पहचान पता चल जाती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










