
राउलेन फेस्टिवल क्या है? परियों से लेकर मुखौटा पहने पुरुषों तक, जानें इस अनोखी परंपरा के बारे में
AajTak
Rowallen Festival एक अनोखा सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें लोग परियों, जादुई किरदारों और मुखौटा पहने पुरुषों की तरह तैयार होकर जुलूस निकालते हैं. यह त्योहार मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है और यहां की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है. इ
दुनिया के हर देश, राज्य और इलाके की अपनी अलग संस्कृति होती है. कहीं का खान-पान अलग होता है, कहीं शादी-विवाह की परंपराएं खास होती हैं, तो कहीं त्योहार मनाने का तरीका बिल्कुल अनोखा होता है. यही विविधता दुनिया को और भी दिलचस्प बनाती है. कई जगह ऐसे त्योहार भी मनाए जाते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं, क्योंकि उनमें अजीबो-गरीब पोशाकें, मुखौटे और पुराने लोक गीत होते हैं.
इन्हीं अनोखे त्योहारों में से एक है Raulane Festival . इस फेस्टिवल में लोग परियों, जादुई किरदारों और मुखौटा पहने पुरुषों की तरह तैयार होकर सड़कों पर निकलते हैं. रंग-बिरंगे कपड़े, अलग-अलग तरह के मुखौटे और लोक परंपराओं की झलक इस उत्सव को खास बनाती है. इस दौरान लोग संगीत, नृत्य और जुलूस के जरिए अपनी संस्कृति और परंपरा का जश्न मनाते हैं.
राउलेन फेस्टिवल क्या है? Himalayandreamtreks.in के अनुसार, राउलेन फेस्टिवल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का एक पारंपरिक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें स्थानीय लोग अपनी लोक परंपराओं को जीवित रखने के लिए अलग-अलग तरह के किरदारों का रूप लेते हैं. इस फेस्टिवल में परियों, जादुई पात्रों और मुखौटा पहने पुरुषों के रूप में लोग सड़कों पर निकलते हैं. यह त्योहार केवल मनोरंजन का ही हिस्सा नहीं है, बल्कि यह स्थानीय इतिहास, लोककथाओं और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है. इस दौरान परेड, नृत्य, संगीत और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं.
राउलेन फेस्टिवल हिमालयी क्षेत्र, खासकर किन्नौर में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक वसंत उत्सव है. यह त्योहार स्थानीय लोगों की पुरानी मान्यताओं और लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ है. ग्रामीण लोग मानते हैं कि पहाड़ों में कुछ ऐसी अदृश्य शक्तियां या आत्माएं होती हैं जो सर्दियों के समय लोगों और खेतों की रक्षा करती हैं. जब सर्दी खत्म होती है और वसंत ऋतु शुरू होती है, तो लोग इन शक्तियों का धन्यवाद करने और उन्हें विदाई देने के लिए यह उत्सव मनाते हैं. इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य प्रकृति, देवताओं और उन अदृश्य रक्षकों के प्रति आभार जताना होता है.
यह उत्सव कब और कहां मनाया जाता है? राउलेन उत्सव आमतौर पर वसंत ऋतु की शुरुआत में, यानी होली के बाद मनाया जाता है. जब मौसम गर्म होने लगता है और लोग फिर से खेतों में काम शुरू करने की तैयारी करते हैं, तब यह त्योहार आयोजित किया जाता है. यह उत्सव आम तौर पर 5 से 7 दिनों तक चलता है. इन दिनों में पूरा गांव एक तरह के सांस्कृतिक माहौल में बदल जाता है. लोग संगीत, नृत्य, जुलूस और छोटे-छोटे नाटकों के माध्यम से इस परंपरा को निभाते हैं.
राउलेन उत्सव में लोग क्या पहनते हैं? इस त्योहार में खास तरह की पारंपरिक पोशाक पहनी जाती है.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











