
March Kharmas 2026: आज या कल, कब से शुरू होगा खरमास? जानें इस समय किन गलतियों से रहना होगा सावधान
AajTak
March Kharmas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2026 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी. इस अवधि में विवाह, गृहप्रवेश और नए काम जैसे कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. जानें खरमास कब से कब तक रहेगा और इस दौरान कौन-कौन से कार्य करने से बचना चाहिए.
March Kharmas 2026: हिंदू पंचांग में खरमास को ऐसा समय माना जाता है जब कुछ शुभ और मांगलिक कार्य करने से परहेज किया जाता है. मान्यता है कि इस अवधि में विवाह, गृहप्रवेश या नए काम की शुरुआत जैसे कार्यक्रम टाल दिए जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही यह विशेष अवधि शुरू होती है.
साल में दो बार लगता है खरमास
पंचांग के मुताबिक, खरमास साल में दो बार आता है. पहला खरमास तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जो आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में पड़ता है. वहीं दूसरा खरमास तब शुरू होता है जब सूर्य मीन राशि में जाते हैं, जो मार्च-अप्रैल के बीच पड़ता है.
2026 में कब से लगेगा खरमास? (Kharmas 2026 Date)
साल 2026 में सूर्य देव 14 मार्च की रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसी समय से मीन संक्रांति का खरमास शुरू हो जाएगा. यह अवधि लगभग एक महीने तक रहेगी और 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी. इस दिन सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म माना जाएगा.
क्या इस समय शादी-ब्याह किए जा सकते हैं?

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











