
पेट्रोल पंप पर जार में भरवाया पेट्रोल, वायरल वीडियो देख उठा सवाल-क्या यह लीगल है?
AajTak
तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के विलुप्पुरम शहर के एक पेट्रोल पंप का है.वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आता है और उसके हाथ में बड़ा प्लास्टिक का पानी वाला कैन होता है. पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी उस कंटेनर में पेट्रोल भरता दिखाई देता है.
जैसे ही उसका जार भरता है, एक दूसरा व्यक्ति भी दो लीटर की प्लास्टिक बोतल लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए आगे आ जाता है. वीडियो में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ भी दिखाई देती है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं.
क्यों हो रही है चर्चा?
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाहें फैल रही हैं.ऐसे में कई लोगों को डर है कि घबराहट में लोग पेट्रोल और डीजल जमा करना शुरू कर सकते हैं. इससे बाजार में कृत्रिम कमी पैदा होने की आशंका भी जताई जा रही है.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











