
वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे सूर्या-गौतम, अभिषेक ने किए वैष्णो देवी के दर्शन
AajTak
'टी-20 वर्ल्ड कप 2026' जीतने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. वहीं, ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए.
T20 World Cup Trophy: टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को 'टी-20 वर्ल्ड कप 2026' की ट्रॉफी लेकर मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. दोनों ने भगवान गणेश से प्रार्थना की और टीम इंडिया की सफलता के लिए आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद जम्मू स्थिति माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे.
ICC टी-20 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत में निर्णायक भूमिका अदा करने वाले अभिषेक शर्मा ने इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में अभिषेक ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उनके माथे पर लाल रंग का तिलक भी लगा हुआ है.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











