
Surya Gochar 2026: मीन राशि में सूर्य, इन राशियों के लिए बेहद खास रहेंगे 30 दिन
AajTak
Surya Gochar 2026: 15 मार्च 2026 से सूर्य का मीन राशि में गोचर शुरू हो रहा है. जानिए इस सूर्य गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों के लिए अगले 30 दिन चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं.
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे सूर्य गोचर कहा जाता है. 15 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक सूर्य मीन राशि में रहेंगे. इस दौरान लोगों के विचार, भावनाओं और जीवन के प्रति दृष्टिकोण में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं. मीन राशि को गुरु ग्रह की राशि माना जाता है, जो करुणा, संवेदनशीलता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. इसलिए सूर्य का यह गोचर जीवन में भावनात्मक गहराई, समझदारी और आत्मचिंतन को बढ़ाने वाला माना जाता है. यह समय केवल लक्ष्य और महत्वाकांक्षा पर ध्यान देने का नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने और रिश्तों को बेहतर बनाने का भी अवसर दे सकता है. जानते हैं किन राशियों पर इस गोचर का असर सबसे ज्यादा होगा.
मेष राशि मेष राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आत्ममंथन का समय ला सकता है. इस दौरान आप भीड़भाड़ से दूर रहकर अपने विचारों और योजनाओं पर ध्यान देना पसंद कर सकते हैं.रचनात्मकता बढ़ सकती है, लेकिन कई बातों को लेकर मन में गहराई से सोच-विचार भी चलता रहेगा. सेहत और यात्रा से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें.
वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर कई सकारात्मक अवसर ला सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ सकता है. नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं.परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. घर-परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मन को प्रसन्न कर सकती है.
उपाय: बड़ों का सम्मान करें.रविवार के दिन सूर्य देव को लाल फूल अर्पित करें.
मिथुन राशि

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











