
Chaitra Navratri 2026: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा! इन राशियों को होगा लाभ
AajTak
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र में कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ योग बन रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह समेत कई राशियों को धन लाभ और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026, गुरुवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. नवरात्र के ये नौ दिन देवी दुर्गा की उपासना के लिए बेहद पवित्र माने जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर अपने भक्तों के बीच आ रही हैं, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्र आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. इस दौरान आपको अपने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है. कुछ लोगों के लिए यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे.
मिथुन राशि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है. भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी या व्यवसाय में नई संभावनाएं बन सकती हैं और आपकी मेहनत की सराहना भी हो सकती है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्र सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. इस दौरान आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो उससे भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मानसिक संतोष भी महसूस होगा.
कन्या राशि कन्या राशि के लोगों के लिए यह अवधि करियर के लिहाज से अच्छी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं आ रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. आपकी मेहनत का फल मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही भविष्य की योजनाओं पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.
मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए नवरात्र का समय कई नए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है और आप भविष्य के लिए कुछ बचत करने में भी सफल हो सकते हैं.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











