
क्लॉक टॉवर के 'चांद' से कैसा दिखता है मक्का? वायरल वीडियो में देखें नजारा
AajTak
दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे बड़ी घड़ी वाले क्लॉक टॉवर से मक्का का नजारा कैसा दिखता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लोग मक्का के अबराज अल-बैत, यानी मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर की सबसे ऊंची मंजिल तक चढ़कर बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं. ऊपर से दिख रहा नजारा लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में नीचे मौजूद मस्जिद अल-हरम और काबा शरीफ आसपास हजारों लोग इतने छोटे दिखाई दे रहे हैं कि वे चींटियों की तरह नजर आते हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है.
वायरल वीडियो में दिखा हैरतअंगेज नजारा
वीडियो के कैप्शन में अरबी में लिखा है-नाखुदकुम मअना मकान मअहूल बिल्लिनास फिल आलम, जिसका मतलब है-हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची ऐसी इमारत में ले जाते हैं, जहां लोग रहते हैं. यह वीडियो मक्का के मशहूर क्लॉक टॉवर की ऊंचाई और उसके आसपास के इलाके का शानदार नजारा दिखाता है.
दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर
मक्का में मौजूद मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर माना जाता है. इसकी कुल ऊंचाई 601 मीटर, यानी लगभग 1972 फीट है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर है. यह इमारत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग और सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत भी मानी जाती है.
देखें वायरल वीडियो

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











