
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी से शुरू होंगे इन 6 राशियों के अच्छे दिन, धन लाभ के योग
AajTak
चैत्र कृष्ण एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है, जो 15 मार्च यानी कल है. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पापों से मुक्ति, धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है. ज्योतिष के अनुसार, इस बार कुछ राशियों के लिए यह व्रत विशेष लाभकारी रहेगा.
Papmochani Ekadashi 2026: चैत्र कृष्ण एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है. इस साल यह व्रत 15 मार्च यानी कल रखा जाएगा. कहते हैं कि इस एकादशी पर व्रत-उपासना से पापों से मुक्ति मिलती है. साथ ही, धन और आरोग्य की प्राप्ति भी होती है. पापमोचनी एकादशी का व्रत इस साल कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है. ज्योतिषविदों की मानें तो साल की इस बड़ी एकादशी से कुछ राशियों के दिन पलट सकते हैं.
वृष राशि आपके लिए करियर में सुधार के संकेत हैं. धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं. घर में सुख-समृद्धि का वास होगा. हालांकि संतान से जुड़ी चिंता मन में रह सकती है. खाने की वस्तु का दान करने से आपको लाभ होगा.
कर्क राशि कर्क राशि के लोगों के लिए धन लाभ के संकेत दिख रहे हैं. खर्चों में कमी आएगी और कमाई बढ़ेगी. छोटी-मोटी यात्रा का योग बनने वाला है. दापंत्य जीवन खुशहाल रहेगा. किसी शुभ सूचना के मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. हरे फलों का दान करें.
सिंह राशि सिंह राशि के लोग आसानी से धन प्राप्त कर सकेंगे. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं में सुधार होगा. स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या है तो वो भी दूर होने वाली है. किसी पुराने रोग से हमेशा के लिए मुक्त मिल सकती है. खाने की चीजों का दान करना अच्छा माना गया है.
कन्या राशि नौकरी-रोजगार से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद खत्म महोगा. घर-परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे. इच्छानुसार किसी भी चीज का दान करने से लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि आपको किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है. कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. अच्छे लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा. साथ ही, नए काम की शुरुआत के अवसर भी मिल सकते हैं. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











