
UP बोर्ड ने मार्कशीट में एड किए नए फीचर, अब न फटेगी न भीगने पर होगी खराब
AajTak
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं. अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. इस दौरान बोर्ड मार्कशीट में बड़ा बदलाव करने को तैयार है. बोर्ड की मार्कशीट में 16 तरह के सिक्योरिटी फीचर एड किए गए हैं.
यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं. अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. यपी बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में कई बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है. छात्रों को अब जो मार्कशीट दी जाएगी वह पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ होगी. इसके साथ ही नई मार्कशीट में 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस होगी. बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए गए हैं.
नई मार्कशीट में कई ऐसे आधुनिक सुरक्षा फीचर एड किए गए हैं जिससे उसकी नकल करना लगभग नामुमकिन है.
16 अलग- अलग बदलावों से लैस
इस बार बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 नए तरीके के फीचर एड करेगा. इसमें कुछ फीचर आपको सामने से देखने में समझ आ जाएंगे जबकि कुछ ऐसे फीचर भी होंगे जिनकी पहचान करने में आपको उपकरणों की जरूरत होगी.
होलोग्राम और सिक्योरिटी कोड शामिल
इस साल जारी होने वाली नई मार्कशीट में होलोग्राम और सिक्योरिटी कोड को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग जैसी टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अगर नकल करने की कोशिश करता है तो, रिजल्ट में लगे सिक्योरिटी चिन्हों से उनकी पहचान आसानी से हो सकती है. इसके साथ ही मार्कशीट की शेप में भी बदलाव किया जाएगा. अब इसे A-4 साइज में तैयार किया जाएगा.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











