
मोजतबा खामेनेई का X अकाउंट बना नई मुसीबत, US बैन के बीच ब्लू टिक कैसे मिला?
AajTak
अमेरिका का एक टेक वॉचडॉग संगठन ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म को सवालों के घेरे में खड़ा किया है कि बैन होने के बावजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई से जुड़ा X अकाउंट (पुराना नाम Twitter) वेरिफाइड हुआ है, जो एक पेड प्लान है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई से जुड़ा X अकाउंट (पुराना नाम Twitter) पर वेरिफाइड होने से कई बड़े गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. साथ ही ये बता रहा है कि क्या यह प्लेटफॉर्म अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है.
Tech Transparency Project, अमेरिका का एक टेक वॉचडॉग संगठन है. यह संगठन असल में बड़ टेक कंपनियों की नीतियों, उनके बिजनेस मॉडल, डेटा प्रैक्टिस और कानूनों के पालन की जांच करता है.
X प्लेटफॉर्म की मॉनेटाइजेशन पॉलिसी की जांच
TTP ने पहले भी X प्लेटफॉर्म की मॉनेटाइजेशन पॉलिसी की जांच की है. संगठन का कहना है कि छोटे खामेनेई का अकाउंट X Premium सब्सक्रिप्शन के साथ एक्टिव नजर आया. वहीं, मोजतबा खामेनेई का नाम 2019 से अमेरिकी सरकार की प्रतिबंध सूची में शामिल है.
इस महीने की शुरुआत में तैयार किया अकाउंट
TTP के अनुसार, ईरान से संचालित मोजतबा खामेनेई का अकाउंट इसी महीने की शुरुआत में बनाया गया है. इस पर ब्लू चेकमार्क नजर आया था, जो आमतौर पर प्लेटफॉर्म पर पेड वेरिफिकेशन का संकेत होता है.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











