
पहाड़ों में युवक ने बजाई ऐसी धुन कि खिंची चली आईं भेड़-बकरियां; VIDEO वायरल
AajTak
कहते हैं संगीत में जादू है. पाकिस्तान के एक संगीतकार का पहाड़ों के बीच किया गया आउटडोर म्यूजिक परफॉर्मेंस उस समय खास बन गया, जब उनकी धुन सुनकर आसपास चर रही बकरियों और भेड़ों का झुंड धीरे-धीरे उनके पास आकर खड़ा हो गया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तान के एक संगीतकार पहाड़ों के बीच बैठकर मशहूर गाना 'कल हो ना हो' अपनी रुबाब पर बजाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस शांत संगीत ने सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी अपनी ओर खींच लिया.
पहाड़ों के बीच बजा रहे थे रुबाब
यह वीडियो पाकिस्तानी संगीतकार सागर हयात ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वह एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में चट्टान पर बैठकर रुबाब बजाते नजर आते हैं. पीछे बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिखाई देती हैं और पास में कुछ भेड़ें और बकरियां चर रही होती हैं.
संगीत सुनते ही पास आने लगीं भेड़ें
वीडियो में जैसे ही हयात रुबाब बजाना शुरू करते हैं, एक दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है. जो भेड़ें पहले दूर-दूर चर रही थीं, वे धीरे-धीरे उनकी तरफ आने लगती हैं.कुछ ही पलों में पूरा झुंड उनके आसपास इकट्ठा हो जाता है. हैरानी की बात यह है कि भेड़ें वहां शांत खड़ी रहती हैं, मानो वे भी उस धुन को सुन रही हों.
देखें वायरल वीडियो

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











