
नहीं लगाना पड़ेगा कार को धक्का, टायर में हवा से जंप स्टार्ट तक... लॉन्च हुआ कार का फर्स्ट-एड
AajTak
क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
कार के फर्स्ड-एड के बारे में क्या आपने सुना है. अमूमन लोग फर्स्ड-एड को किसी एक्सीसेंड से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आप अपनी कार के लिए भी एक फर्स्ट-एड तैयार कर सकते हैं. इसकी वजह से आपको इमरजेंसी में कार को धक्के नहीं लगाने पड़ेंगे. ऐसा ही एक प्रोडक्ट पोर्टोनिक्स ने लॉन्च किया है.
कंपनी ने पोर्टोनिक्स वायु कॉप को लॉन्च किया है, जो एक 6-इन-1 प्रोडक्ट है. यानी इसमें 6 तरह के टूल्स मिलते हैं. ये प्रोडक्ट हर दिन कार को मेनटेन करने में मदद करेगा. साथ ही इमजरेंसी में बहुत काम का साबित होगा.
Portronics Vayu Cop मैग्नेटिक फिनिश के साथ आता है. ये एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिसे आप अपने साथ रख सकते हैं. इसमें एक डिस्प्ले दिया गया है, जो रियल टाइम टायर प्रेशर और डिवाइस से जुड़ी जानकारियां देता है. इसमें साइड हैंडल दिया गया है, जिसकी वजह से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.
इसमें एक BLDC मोटर दिया गया है, जो कम शोर पर बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है. इस डिवाइस में 150 PSI का डिजिटल टायर इन्फ्लेटर मिलता है, जो इमरजेंसी में कार के पंचर होने या फिर टायर में हवा कम होने पर आपकी मदद करेगा. इसकी मदद से आप इमरजेंसी में कहीं भी और कभी भी हवा भर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: 6.26 लाख कीमत, 33Kmpl का माइलेज... 30 लाख लोगों ने खरीदी ये कार
चूंकि ये डिजिटल टायर इन्फ्लेटर तो आप रियल टाइम में टायर की हवा चेक कर सकेंगे. इससे हवा ज्यादा नहीं भरेगी. इसे आप 5000Pa की पावर वाले वैल्यूम क्लीनर की तरह भी यूज कर सकते हैं. ये कार साफ रखने में आपकी मदद करेगा. इसमें 10000RPM का एयर ब्लोर भी मिलता है, जो ऐसी जगह पर सफाई में मदद करेगा, जहां हाथ नहीं पहुंचता.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











