
India Today Conclave 2026 : भारत लाएगा सस्ते रोबोट, दुनिया को देंगे टक्कर, राहुल शाह ने बताया कब होंगे लॉन्च
AajTak
India Today Conclave 2026 में बिद्युत इनोवेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह शामिल हुए. उनके साथ स्टेज पर दो रोबोट्स भी आए. उन्होंने बताया है कि भारत भी जल्द अपने रोबोट्स लॉन्च करेगा, जो अन्य देशों के रोबोट की तुलना में काफी सस्ते होंगे. साथ ही रोबोट्स ने डांस और एक्शन करके दिखाया.
India Today Conclave 2026 में ह्यूमनॉइड रोबोट के बारे में डिटेल्स से बताने के लिए Bidyut इनोवेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह शामिल हुए. स्टेज पर उनके साथ 2 रोबोट भी मौजूद रहे जो चीन में डेवलप किए गए हैं और उनके नाम G-1 है. हालांकि इनको प्रोग्राम भारत में किया गया है.
राहुल शाह ने कॉन्क्लेव के दौरान 'मीट द फ्यूचर: द राइस ऑफ द ह्यूमनॉइड' सेशन पर चर्चा की. स्टेज पर आए रोबोट्स को लेकर राहुल शाह ने कहा कि उनका मकसद इन रोबोट्स को बेचना नहीं है.
उन्होंने कहा कि जब हम इस तरह के रोबोट देश के एजुकेशन इंस्टीट्यूट में उपलब्ध कराएंगे तो छात्रों को उनसे प्रेरणा मिलेगी. वे भी इसी तरह कुछ नया रोबोट डेवलप करने की कोशिश करेंगे.
राहुल शाह ने कहा कि भारत में तैयार किए गए रोबोट जल्द ही भारतीय मार्केट में नजर आएंगे. आने वाले 3-5 साल के अंदर मेड इन इंडिया रोबोट्स ना सिर्फ मार्केट में आ जाएंगे बल्कि दुनियाभर में मौजूद अन्य रोबोट्स को टक्कर भी दे सकेंगे.
यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2026: AI, सर्विलांस और प्राइवेसी पर Signal की प्रेसिडेंट Meredith Whittaker की बड़ी चेतावनी
Bidyut इनोवेशन के एमडी ने कहा कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत पहले भी दुनिया को चौंका चुका है. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत चंद्रयान मिशन से सभी को चौंका चुका है. भारत ने अन्य देशों की तुलना में इस मिशन में कम खर्च करके एक मिशन कंप्लीट किया था.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











