
'दावोस में मैंने जो कहा, वही मेरा मतलब था... मैं पीछे नहीं हटूंगा', फोन पर ट्रंप को मार्क कार्नी ने खूब सुनाया
AajTak
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के बयान का पुरजोर खंडन किया. बेसेंट ने दावा किया था कि ट्रंप से बातचीत में कार्नी ने दावोस वाले बयान वापस लेने की कोशिश की थी.
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है. इस बातचीत में कार्नी ने साफ कर दिया कि उन्होंने दावोस में दिए गए अपने बयान से पीछे कदम नहीं खींचा है.
इस दौरान कार्नी ने साफ शब्दों में ट्रंप के सामने अपनी बात रखी. फोन कॉल के बाद कार्नी ने कहा, 'मैंने जो दावोस में कहा, वही मेरा मतलब था. मैंने यही बातें ट्रंप से भी कही. अमेरिका की व्यापार नीति में आए बदलाव के जवाब में कनाडा अपनी रणनीति तय कर रहा है'.
कनाडा के पीएम यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज को बताया था कि फोन कॉल में कार्नी ने अपने कुछ दावोस वाले बयान वापस लेने की कोशिश की थी. बेसेंट ने कहा कि कार्नी आक्रामक रूप से अपने शब्दों से पीछे हट रहे थे. हालांकि अब कार्नी ने बेसेंट के बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
कार्नी ने बताया, 'राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें सोमवार को फोन किया. दोनों के बीच यूक्रेन, वेनेज़ुएला, आर्कटिक सुरक्षा और कनाडा-चीन के बीच ट्रेड डील सहित कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई. मैंने ट्रंप को अपने देश की रणनीति, चीन के साथ फ्री ट्रेड पैक्ट और CUSMA (कनाडा-अमेरिका-मैक्सिको मुक्त व्यापार समझौता) पर चर्चा की'.
इससे पहले ट्रंप ने कनाडा को अपने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया गया न्योता वापस ले लिया था. यह फैसला प्रधानमंत्री कार्नी के दावोस में दिए गए उस भाषण के कुछ ही दिनों बाद आया, जिसमें उन्होंने बिना ट्रंप का नाम लिए उन्हें खूब सुनाया था. उन्होंने अमेरिका के टैरिफ स्ट्रैटजी के खिलाफ चेतावनी दी थी.
कार्नी ने दावोस में क्या कहा था? स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कार्नी ने कहा था कि दुनिया की ‘मिडिल पावर्स’ को एकजुट होकर बड़ी ताकतों के प्रेशर का मुकाबला करना चाहिए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









