
दादी बनने की इतनी खुशी! कूद- कूदकर इतना नाची कि गिर पड़ी महिला, VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक कपल जैसे ही अपने माता पिता को बताया है कि वह दादा- दादी बनने वाले हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. होने वाली दादी तो खुशी से इतना झूमती है कि गिर ही जाती है.
माता पिता बनना अपने आप में खूबसूरत अनुभव होता है लेकिन दादा दादी बनने की भी अलग ही खुशी होती है. अक्सर कपल प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए होने वाले दादा- दादी को अनोखा सरप्राइज दे देते हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने सास- ससुर को ऐसा ही सरप्राइज दिया.
'जोर से चीखी और कूदने लगी'
इंस्टाग्राम पर @goodnewsmovement नाम के अकॉउंट पर शेयर किए गए वीडियो में सबसे पहले दिखता है कि महिला के सास- ससुर कुछ सामान लेकर घर में घुस रहे हैं. घर की सजावट देखकर वह थोड़ी देर के लिए स्तब्ध रह जाते हैं. इसके बाद उन्हें अचानक समझ आता है कि उनकी बहू प्रेग्नेंट है. खुशी से महिला की सास जोर से चीखती है और कूदने लगती है. दूसरी ओर ससुर खुशी से अपनी बहू को गले लगा लेता है.
कूदते- कूदते गिर पड़ी
लेकिन वीडियो में आगे दिखता है कि सास तो अपने खुशी को कंट्रोल ही नहीं कर पा रही. वह लगातार ताली बजा-बाजकर कूदे जा रही है और नाच रही है. मानो उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि वह दादी बनने वाली है. अचानक कूदते कूदते वह नीचे रखे बैग से टकराती है और बुरी तरह गिर जाती है और घर वाले मिलकर उसे उठाते हैं. महिला का मुस्कुराहट तो थमने का नाम ही नहीं ले रही.
'इतनी खुश है कि इसे दर्द भी नहीं होगा'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











