
दादा चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि से Mission 2022 का आगाज करेंगे जयंत चौधरी, देखें
AajTak
छपरौली, बाघपत के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी इस शश्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए. जयंत चौधरी के यहां पहुंचने से ये कयास लगाया जा रहा था कि यहीं से आरएलडी विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेगी. आरएलडी नेता जयंत अक्सर किसान नेता राकेश टिकैत की तारीफ करते हुए दिखते हैं. बता दें कि विधानसभा या लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल कहीं नहीं दिखता लेकिन पंचायत चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है. देखें राम किंकर सिंह की ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










