
दातुन, टीका, चुंबक... जबरदस्त हैं कुंभ के वायरल बिजनेस आइडिया, रोज 4-5 हजार कमाई
AajTak
महाकुंभ के चलते प्रयागराज और यूपी की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है. छोटे व्यापारियों के लिए ये सुनहरा मौका बन गया है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु यहां आकर जमकर खर्च कर रहे हैं. होटल, खाने-पीने की दुकानें, ऑटो-रिक्शा, टेंट सिटी और धार्मिक वस्तुओं की बिक्री से व्यापारियों की चांदी हो गई है.
2025 महाकुंभ के कई क्लिप वायरल हुए। कहीं नागा बाबा छाए रहे, तो किसी वीडियो में IITian बाबा चर्चा में रहे, और किसी में मोनालिसा, जिसकी आंखों पर लोग फिदा हो गए. लेकिन इसके अलावा, इस कुंभ में कुछ बिजनेस आइडिया से जुड़े वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें कम पूंजी लगाकर लाखों कमाने के दावे किए गए. हम आपके लिए ऐसे ही कुछ वायरल बिजनेस आइडिया के वीडियो लेकर आए हैं.
खिलौने बेचकर रोज़ाना 3 से 4 हजार रुपये की कमाई!
ये हैं उज्जैन के गोविंद, जो महाकुंभ में खिलौने बेचते हैं. उनका दावा है कि इन खिलौनों की बिक्री से वे रोजाना 3 से 4 हजार रुपये तक कमा लेते हैं.
गंगा से सिक्के निकालकर रोजाना 3-4 हजार की कमाई!
इस शख्स का दावा है कि गंगा से सिर्फ सिक्के निकालकर रोज़ 3-4 हजार की कमाई होती है!

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











