
दाढ़ी बढ़ाकर पुलिस को चकमा दे रहा गुड्डू मुस्लिम, अतीक की संपत्तियां अपने नाम करा रही शाइस्ता
AajTak
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है. पुलिस शाइस्ता की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता परवीन फरार रहने के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से संपत्तियां अपने नाम करवा रही है.
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद शाइस्ता परवीन उसका आर्थिक साम्राज्य संभालने की कोशिश में जुट गई है. यूपी एसटीएफ को मिली जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता अतीक के नाम दर्ज कंपनियां और संपत्तियां अपने कब्जे में ले रही है. शाइस्ता फरारी के बावजूद चार्टर्ड अकाउंटेंट के संपर्क में है. उधर, उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली है. उसने पुलिस को चकमा देने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है.
CA के संपर्क में शाइस्ता
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है. पुलिस शाइस्ता की तलाश में जुटी है. उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया. जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता परवीन फरार रहने के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से संपत्तियां अपने नाम करवा रही है.
यूपी पुलिस ऐसे चार्टर्ड अकाउंटेंट की तलाश में जुटी है, जो अतीक और अशरफ के कालाधन का लेखा जोखा रखते थे. ये CA शाइस्ता की मदद कर रहे हैं. शाइस्ता अतीक के काले साम्राज्य का लेखा-जोखा मंगवा रही है.
दाढ़ी बढ़ाकर पुलिस को चकमा दे रहा गुड्डू
बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश लगातार जारी है. पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही है. पुलिस को उसकी आखिरी बार लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली. गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा के बारगढ़ में मिली है. पुलिस ने यहां से राजा नाम के युवक को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ में बताया कि गुड्डू ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है. गुड्डू झांसी, नाशिक , पुणे और ओडिशा में भी रुका था. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ भाग गया.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










