
‘दस साल तक PM पद की वैकेंसी नहीं’, कुशवाहा के बयान के बाद जदयू-भाजपा में जुबानी जंग
AajTak
नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का मटेरियल बताने वाले बयान के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ी है. भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच में बयानबाजी का दौर जारी है.
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता उपेंद्र कुशवाहा द्वारा दिए गए एक बयान ने बिहार (Bihar) की राजनीति में भूचाल ला दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बीते दिन कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी प्रधानमंत्री लेवल के मटेरियल हैं, अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसपर पलटवार किया जा रहा है. बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी ने इस बयान पर टिप्पणी की है कि अगले दस साल तक प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब ये भी कहा गया कि अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के मटेरियल हैं, तो भाजपा में भी मुख्यमंत्री पद के कई मटेरियल हैं. इस पर उपेंद्र कुशवाहा की ओर से पलटवार किया गया. उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि पांच साल का कार्यकाल पूरे होने से एक घंटे पहले तक भी कोई नीतीश कुमार को कोई मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा सकता है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने बयान दिया था कि मटेरियल की कमी थोड़े ही है लेकिन जनता के वोट से सरकारें बनती हैं और PM-CM बनते हैं. हम बिहार के हित मे गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, अगर हम मजबूत होंगे तो गठबंधन भी मजबूत होगा, हमारा CM बनना तय है.उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बाद शुरू हुई बहस जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक बयान दिया था कि देश में कई प्रधानमंत्री पद के मटेरियल नेता हैं और नीतीश कुमार उन्हीं में से एक हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भी देश में कई पीएम मटेरियल हैं. इस बयान पर जब टिप्पणियां आनी तेज़ हुईं तब नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी. तब नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है, हम काहे के लिए रहेंगे. हम लोगों को इन चीजों में दिलचस्पी नहीं है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










