
दवा होर्डिंग केस में गौतम गंभीर फाउंडेशन दोषी, ड्रग कंट्रोलर ने HC को दी रिपोर्ट
AajTak
गौतम गंभीर फाउंडेशन को अनधिकृत रूप से फैबीफ्लू दवा का भंडारण, खरीद और वितरण करने का दोषी पाया गया है. ड्रग कंट्रोलर ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है.
गौतम गंभीर फाउंडेशन को अनधिकृत रूप से फैबीफ्लू दवा का भंडारण, खरीद और वितरण करने का दोषी पाया गया है. इस पूरे मामले की जांच दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोलर ने किया. इसके बाद ड्रग कंट्रोलर ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी. ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि गौतम गंभीर फाउंडेशन, ड्रग डीलरों के साथ-साथ ऐसे अन्य मामलों में भी बिना देरी किए कार्रवाई की जाएगी जो उसके संज्ञान में लाए जाएंगे. हाई कोर्ट को ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि आप विधायक प्रवीण कुमार को भी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत इसी तरह के अपराधों के लिए दोषी पाया गया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










