
दवा-सिलेंडर होर्डिंग केस: गौतम गंभीर को क्लीन चिट देने पर खफा दिल्ली HC, फिर से जांच का आदेश
AajTak
दिल्ली
दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर की होर्डिंग के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. हाई कोर्ट का कहना है कि वह बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और आप विधायक प्रदीप कुमार पर ड्रग कंट्रोलर द्वारा दायर रिपोर्ट से पूरी तरह से असंतुष्ट है, ऐसा लगता है कि ड्रग कंट्रोलर ने इसमें शामिल कानूनी पहलुओं को देखा नहीं. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इसकी जांच नहीं की गई है कि कैसे गौतम गंभीर फाउंडेशन, आपूर्तिकर्ताओं से बड़ी मात्रा में दवा खरीदने में कामयाब रहा. साथ ही दवा खरीदने वाले व्यक्ति का ठिकाना क्या था और इतनी बड़ी मात्रा में आपूर्ति न करने के लिए डीलर के दायित्व का स्थिति रिपोर्ट में उल्लेख नहीं किया गया है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










