
दवाई के मुद्दे पर केंद्र और AAP में फिर ठनी! सांसद बिधूड़ी ने केजरीवाल को कहा मौत का सौदागर, तो स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात
AajTak
दिल्ली में दवा के मामले को लेकर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गई है. दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की मौत का सौदा किया है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वार ने कहा एक अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने में एलजी की दिलचस्पी नहीं है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने तीसरा नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वहीं, इसी बीच अब दिल्ली में दवा घोटाले को लेकर भी LG की ओर से सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी नेता और ज्यादा हमलावर हो गए हैं.
दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की मौत का सौदा किया है. नकली दवाइयां सप्लाई की गई है. सब कुछ जांच में सामने आएगा कब तक केजरीवाल भागेंगे? अगर शराब घोटाला में कुछ गलत नहीं है, तो उनके नेताओं को बेल क्यों नहीं मिल रही है? क्यों बार-बार बेल खारिज हो रही है?
मैं खुद नहीं कर सकता दवाओं की जांच - स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वार
उधर, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वार ने कहा, ‘मैं खुद दवाओं की जांच नहीं कर सकता हूं. मैं सिर्फ निर्देश दे सकता हूं और मैंने वह दिया है. मैंने कहा है कि एक अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन केंद्र ऐसा करने को तैयार नहीं है.'
उन्होंने आगे कहा, 'एक महीना हो गया है और मैंने एलजी को पत्र लिखा है, लेकिन उन्हें जांच करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. अगर गलत दवाएं आ रही हैं और लोगों की जान खतरे में है, तो वह व्यक्ति अभी भी अपनी सीट पर क्यों है? उसे अब तक हटा देना चाहिए था...’ बताते चलें कि उन्होंने 23 अक्टूबर 2023 को स्वास्थ्य सचिव और डीजीएचएस को निलंबित करने करने के लिए उपराज्यपाल को खत लिखा था.
दिल्ली में 100 करोड़ से ज्यादा का हुआ घोटाला- सांसद बिधूड़ी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












