
दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा
AajTak
पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. मानव तस्करी केस में दलेर मेहंदी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी मानते हुए उनकी दो साल की सजा को बरकरार रखा है. दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पंजाब से पॉपुलर सिंगर दलेर मेंहदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. गायक को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी. जिसे लेकर गुरुवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई की गई. पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को बरकरार रखा है.
मानव तस्करी मामले में दोषी पाए गए दलेर मेहंदी
इस मामले में सुनवाई के दौरान पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और फिर सजा सुना दी. यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है. मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे. पटियाला कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद अदालत में दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या है मामला? 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. उनपर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था.कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी. 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से म 10 लोगों को अवैध रुप से न फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था. इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया. केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








