
दर्द होने पर अस्पताल गया शख्स, डॉक्टर ने पेट में ऐसा कुछ देखा कि तुरंत खाली करवानी पड़ी बिल्डिंग!
AajTak
फ्रांस के एक अस्पताल को उस समय खाली करा लिया गया, जब एक मरीज को पेट में दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती कराया गया. क्योंकि डॉक्टर ने जब जांच की तो उसके शरीर के अंदर ऐसी चीज फंसी मिली, जिसे देखकर डॉक्टरों का भी सिर चकरा गया. उस शख्स की बॉडी के अंदर 8 इंच का एक तोप का गोला फंसा हुआ था.
फ्रांस के एक अस्पताल में पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर एक युवक आया. डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया. दर्द के कारण का पता लगाने के लिए जैसे ही जांच शुरू की, डॉक्टरों के होश उड़ गए. क्योंकि युवक के बॉडी के अंदर एक ऐसी चीज फंसी हुई दिखाई दी, जिस पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ को यकीन नहीं हुआ. इसके बाद तुरंत पूरे अस्पताल को खाली करा दिया गया.
दरअसल, युवक के शरीर अंदरूनी हिस्से में फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के समय का एक तोप का गोला फंसा हुआ मिला. शख्स के इस हाल को देखकर डॉक्टरों का भी सिर चकरा गया. डेली मेल की रिपोर्ट के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि 24 साल के युवक को शनिवार देर रात टूलूज़ के रंगुइल दुर्घटना एवं आपातकालीन इकाई में भर्ती कराया गया था.
वह युवक दर्द से बेहाल था. क्योंकि उसके शरीर के निचले हिस्से से दुर्घटनावश 8 इंच का नुकीला तोप का गोला या शेल किसी तरह शरीर के अंदर चला गया था और पेट में बुरी तरह फंसा हुआ था. सर्जनों ने युवक की आपातकालीन सर्जरी की. इस दौरान उन्हें उसके दर्द का चौंकाने वाले राज का पता चला. युवक के अंदर 1918 का एक आठ इंच का जिंदा बम का गोला जो उसके अंदर फंसा हुआ था.
तुरंत खाली कराया गया अस्पताल इसके बाद अस्पताल में आग लगने की आशंका से चिकित्सा कर्मियों ने बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग को सतर्क किया और परिसर को खाली करा लिया. इसी बीच, अधिकारियों द्वारा विस्फोटक की स्थिति की जांच किए जाने के कारण अस्पताल के चारों ओर एक सुरक्षा घेरा बनाया गया. सौभाग्यवश, गोला-बारूद, जो नुकीला और एक इंच से अधिक चौड़ा था. उसे खतरा नहीं माना गया. बम निरोधक विशेषज्ञ गोले को अपने साथ ले गए. जबकि मरीज, जो एक फ्रांसीसी नागरिक था, सर्जरी से उबरने के लिए अस्पताल में ही रहा.
यह स्पष्ट नहीं था कि उस व्यक्ति के शरीर के अंदर वो तोप का गोला कैसे पहुंचा. विशेषज्ञों को संदेह है कि किसी पार्टी में स्टंट के दौरान करतब करने में हुई गड़बड़ी के कारण दुर्घटनावश वो युवक के शरीर के अंदर चला गया था. एक अधिकारी के अनुसार, मरीज से इस सप्ताह के अंत में अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं. उम्मीद है कि अभियोजक "श्रेणी ए गोला-बारूद" रखने के आरोप में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: एयर होस्टेस ने बताया... जब प्लेन से सब यात्री उतर जाते हैं तो क्या करते हैं फ्लाइट अटेंडेंट?

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











