
दरभंगा के पैतृक घर में हुई मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, जानिए दो भाई समेत फैमिली में कौन-कौन है?
AajTak
VIP के सुप्रीमो मुकेश सहनी का दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में पैतृक घर है. यहां उनके पिता जीतन साहनी अकेले रहते थे. मंगलवार सुबह उनका शव घर में पड़ा मिला. बिहार में ये बहुत बड़ी वारदात मानी जा रही है. मुकेश की गिनती बिहार में बड़े नेताओं में होती है.
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी (70 साल) की हत्या से सनसनी फैल गई है. ये घटना दरभंगा के सुपौल बाजार की है. मुकेश के पिता की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मंगलवार सुबह जीतन सहनी का शव घर में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला है. दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है. घटना का कारण साफ नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही स्थिति साफ होगी. मुकेश हाल ही में लोकसभा चुनाव प्रचार में RJD नेता तेजस्वी यादव के साथ हेलिकॉप्टर यात्रा से चर्चा में आए थे.
जीतन साहनी का दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में घर है. बिहार में ये बहुत बड़ी वारदात मानी जा रही है. मुकेश सहनी की गिनती बिहार में बड़े नेताओं में होती है. उनकी अपनी VIP पार्टी है. मुकेश बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री रहे हैं. जीतन सहनी की जिस तरह हत्या की गई है, वो दिल-दहलाने वाली है. हमलावरों ने निर्मम तरीके से घटना को अंजाम दिया है. शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से हमला किया है.
गांव में रहते थे मुकेश के पिता...
जानकारी के मुताबिक, मुकेश इस समय मुंबई में हैं. वे वहां से रवाना हो गए हैं. जल्द ही अपने पैतृक घर पहुंचेंगे. मुकेश के पिता जीतन सहनी गांव में स्थित घर में अकेले रहते थे. पत्नी का 8 साल पहले निधन हो गया था. उनके दोनों बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी बाहर रहते हैं. एक बेटी रिंकू सहनी हैं, जिनकी शादी हो गई है और वो मुंबई में रहती हैं. बाकी खानदान के अन्य सदस्य भी गांव में रहते हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर में दो नौकर और एक ड्राइवर आते-जाते रहते थे.
पिता गांव में मछली बेचने का काम भी करते रहे हैं. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि वो इस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं कि हमलावर चोरी के उद्देश्य तो नहीं घर में घुसे थे. जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है.
निषाद समुदाय की राजनीति करते हैं मुकेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










