
'दम लगा के हईशा' की रिलीज को हुए 11 साल, आयुष्मान खुराना ने बताया अपना फेवरेट सीन
ABP News
11 Years Of Dum Laga Ke Haisha: आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'दम लगा के हईशा' की रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर एक्टर ने बताया है कि उनका इस फिल्म में फेवरेट सीन कौन सा है.
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'दम लगा के हईशा' साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म अब तक भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म के 11 साल पूरे होने पर आयुष्मान खुराना ने भी एक खास पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में उनका फेवरेट सीन कौन सा था?
आयुष्मान ने बताया अपना फेवरेट सीनआयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में 'दम लगा के हईशा' का एक सीन है, जिसमें शादी के बाद भूमि और आयुष्मान के बीच झगड़ा हो जाता है और दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते. अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए दोनों गाने चलाते हैं और उससे ही एक दूसरे को जवाब देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में बताया है कि ये उनका इस फिल्म से सबसे फेवरेट सीन है.
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)













