
दबंगों के साथ जुआ खेलने पर कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर लिया गया एक्शन
AajTak
Kanpur News: यूपी के कानपुर में जुआ खेलने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया. आरोपी कॉन्स्टेबल फजलगंज थाने में तैनात है. बीते दिनों जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी कानपुर में कई बार लाखों का जुआ पुलिस ने पकड़ा था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबंगों के साथ जुआ खेलने पर एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई को अंजाम दिया. बता दें कि इससे पहले भी कई बार लाखों का जुआ पकड़ा जा चुका है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के फजलगंज थाने में तैनात कॉन्स्टेबल विजेंद्र पाल जुआ के अड्डे पर दबंगों के साथ जुआ खेल रहा था. किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची. अफसरों ने मामले को संज्ञान में लिया और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया.
यहां देखें वीडियो
वायरल वीडियो में देखा गया कि कॉन्स्टेबल मौज मस्ती के साथ जुए के अड्डे पर दबंगों के साथ शामिल था. इस मामले के संबंध में एसीपी स्वरूप नगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
पहले भी पकड़ा जा चुका है लाखों का जुआ
इससे पहले कानपुर कोर्ट परिसर में एक वकील के चेंबर में लाखों रुपये का जुआ पकड़ा गया था. इसके बाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी और वकीलों की मौजूदगी में चेंबर सील कर दिया गया था. बताया गया था कि पदाधिकारियों ने जुआ खेलने वाले युवकों को पकड़ लिया था, जिसके बाद वकीलों ने उनकी जमकर पिटाई की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










