
दक्षिण दिल्ली में ₹200 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड... जाली दस्तावेजों से बेची जमीन, व्यवसायी के खिलाफ FIR दर्ज
AajTak
दिल्ली के साउथ एक्स में 150-200 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड का मामला सामने आया है. गुरुग्राम के कारोबारी ध्रुव जालान ने दावा किया कि उनकी पारिवारिक संपत्ति को जाली दस्तावेजों के आधार पर बेचा गया है.
दिल्ली के साउथ एक्स से एक प्रॉपर्टी फ्रॉड का मामला सामने आया है. मंगलवार (27 जनवरी) को एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कथित जालसाजी, धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में एक व्यवसायी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
पुलिस ने 22 जनवरी को एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसके मुताबिक ये मामला साउथ एक्स में स्थित एक संपत्ति की कथित धोखाधड़ी से हुई बिक्री से जुड़ा है. इस जमीन की कीमत 150-200 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.
गुरुग्राम के रहने वाले कारोबारी ध्रुव जालान ने विवादित जमीन को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है. जालान ने दावा किया है कि साउथ एक्स पार्ट-I में 2,292 स्क्वायर गज से ज्यादा एक प्रॉपटी है, जिसे मूल रूप से 1958 में उनके दादा अमर चंद जालान को बेचा गया था.
यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल ने चीटिंग-फ्रॉड के आरोपों को बताया झूठा, एक्टर पर ठोका मानहानि का मुकदमा
जालान का कहना है कि साल 1997 में वसीयत और 2008 में अन्य कानूनी वारिसों के साइन किए गए दस्तावेजों के आधार पर वो इस प्रॉपटी के इकलौते मालिक बन गए थे.
शिकायतकर्ता ने लगाए जाली दस्तावेजों के आरोप

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









