
दंगल: तीनों सेना प्रमुखों संग PM मोदी की बैठक, पाकिस्तान पर चौतरफा शिकंजा?
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बदले की तैयारी तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमले के साजिशकर्ताओं को 'उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी'. प्रधानमंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठकें की हैं और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की भी बैठकें हुई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











