
दंगल: अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, कहा- सोनिया जिसे जाहें सीएम बनाएं
AajTak
पंजाब में शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज है. कांग्रेस इकाई में कलह बढ़ गई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. कैप्टन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सौंपा. कैप्टन के इस्तीफे से पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है. कैप्टन के अलावा राज्य की पूरी मंत्रिपरिषद ने इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने ये साफ कर दिया है कि उनके पास भविष्य की राजनीति के विकल्प खुले हैं. कैप्टन ने कहा- आलाकमान को मुझ पर संदेह था, अब मैंने इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष अब जिसे चाहे सीएम बनाएं. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










