
थाने में जब्त की गई शराब बेच रहे थे पुलिसकर्मी, दोषी पाए जाने पर थानेदार सहित तीन बर्खास्त
AajTak
वैशाली जिले में जब्त शराब थाने से बेचने के मामले तत्कालीन थानेदार एसआई बिदुर कुमार, एएसआई मुनेश्वर कुमार और सिपाही सुरेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है. सराय थाना कांड में एफआईआर दर्ज की गई थी. मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. यह जानकारी तिरहुत रेंज के आईजी पंकज कुमार ने दी.
वैशाली जिले के सराय थाने से जब्त की गई शराब की बिक्री करने के मामले में तिरहुत रेंज आईजी ने तत्कालीन थानेदार बिदुर कुमार, मालखाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुनेश्वर कुमार और सिपाही सुरेश कुमार को बर्खास्त कर दिया. तत्कालीन थानेदार, मालखाना प्रभारी और संतरी ड्यूटी ने जब्त शराब को नष्ट करने की जगह उसकी थाना परिसर में ही अवैध तरीके से बिक्री कर रहे थे.
पटना मध्य निषेद की टीम ने मौके से तीनों को पकड़ लिया था. इस मामले में सराय थाना कांड संख्या-237/23, दिनांक 17 सितंबर 2023 को आईपीसी की धारा-409/120(बी) और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30b(ए)/32(i)(ii)(iii)/41(i)(ii) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.
तत्काल प्रभाव से किया गया सेवा से बर्खास्त
आईजी रेंज ने बताया कि उनके द्वारा किए गए भ्रष्ट और अनैतिक आचरण तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में 23 दिसंबर 2023 को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बिहार राज्य में प्रभावी मद्यनिषेध कानून को लागू करते हुए कुल 3728.220 लीटर शराब जब्त की गई थी.
इन्हें सराय थाना के मालखाना में रखा गया था, जिसे 16 सितंबर को नष्ट किया जाना था. हालांकि, मात्र 2782.590 लीटर शराब को ही नष्ट किया गया और बाकी बची शराब को मालखाने में ही बचाकर रख दिया गया था.
थाने में रंगे हाथ पकड़े गए थे आरोपी पुलिसकर्मी

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







