
थाईलैंड में भोपाल के युवक की डूबने से मौत, कंपनी के टूर पर गया था विदेश; शव लाने में जुटी सरकार
AajTak
Bhopal Man Drowns in Thailand: अंकित साहू मूल रूप से मध्य प्रदेश के गढ़ाकोटा (सागर जिला) के निवासी थे. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.
कंपनी के टूर पर थाईलैंड गए भोपाल के एक युवक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अंकित साहू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गढ़ाकोटा का रहने वाला था और भोपाल में एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में काम करता था. हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है, वहीं सरकार ने शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, अंकित साहू अपने दोस्त निकेश और कंपनी के अन्य साथी कर्मचारियों के थाईलैंड गया था. यात्रा के दौरान सभी लोग समुद्र में नहाने गए, तभी अचानक तेज लहरें उठीं. निकेश को रेस्क्यू टीम ने समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकित गहरे पानी में बह गया और बाद में उसका शव समुद्र से बरामद किया गया. अंकित पेशे से मेडिकल इक्विपमेंट की कंपनी में काम करता था.
इस घटना की जानकारी पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की. उन्होंने लिखा, ''अंकित साहू की मौत बेहद दर्दनाक है और वे इस हादसे से अत्यंत व्यथित हैं.
भार्गव ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, उन्होंने मृतक के परिवार और प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी बात की, ताकि शव को शीघ्र भारत लाया जा सके.इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय और उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई है.
गोपाल भार्गव के मुताबिक, ''मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस नीरज मंडलोई ने इस मामले में पहल की और दिल्ली स्थित थाईलैंड दूतावास तथा थाईलैंड में भारतीय दूतावास अधिकारी मुथू से बातचीत की. उनके प्रयासों से शुक्रवार को अंकित साहू का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा. शव भोपाल पहुंचने के बाद गढ़ाकोटा भेजा जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.''
इस हादसे ने एक बार फिर विदेश में छुट्टियों के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. समुद्र में नहाते समय स्थानीय नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पालन न करने से हर साल कई पर्यटकों की जान जाती है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










