
थाईलैंड की महिला की लखनऊ में कोरोना से मौत, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
AajTak
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि थाईलैंड की युवती की लखनऊ में कोरोना संक्रमण से मृत्यु के प्रकरण में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के आदेशानुसार डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गयी है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थाईलैंड से आई एक 41 वर्षीय महिला की 3 मई को कोरोना से हुई मौत के बाद जहां नेताओं के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए वहीं अब इस मामले की जांच के लिए एक टीम तैयार हो गयी है. थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में -@Uppolice @UPGovt @ANI pic.twitter.com/kL9NbDHVlB बताया जा रहा है कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के नेतृत्व में गठित एक टीम इस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं इस बारे में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने ट्वीट भी किया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










