
थल, जल और नभ... हर मोर्चे पर भारतीय सेना की पुख्ता तैयारी, अब पाकिस्तान पर अंतिम प्रहार की बारी!
AajTak
पाकिस्तान की सेना के पास लड़ने लायक हथियार नहीं है लेकिन वो ये प्रोपैगैंडा कर रही है कि भारत उस पर हमला कर रहा है. पाकिस्तान की सेना इतनी डरी हुई है कि वो लगातार 10वें दिन एलओसी पर जगह-जगह फायरिंग कर रही है. इस डर में कि भारत कहीं से भी कभी भी जवाबी एक्शन ले सकता है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जवाबी एक्शन की तैयारी में है. भारत के मिसाइल परीक्षण, अरब सागर में युद्धाभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती से पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है. इसी वजह से पाकिस्तान इतना डर गया है कि हवा-हवाई बयानबाजी कर रहा है. पाकिस्तानी फौज पर नेताओं की पकड नहीं है. लेकिन पाकिस्तानी नेता और राजनयिक एक से बढ़कर एक बेतुके बयान दे रहे हैं.
चार दिन भी जंग नहीं लड़ सकता PAK
अब पाकिस्तान के रूसी राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है. इससे पहले भी खौफ के साए में जी रहे पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी परमाणु बम की धमकी दे चुके हैं. पाकिस्तान सिर्फ जंग की धमकी दे रहा है. लेकिन हकीकत ये है कि उसके पास चार दिन जंग लड़ने लायक गोला बारूद तक नहीं है. उसने पैसा कमाने के लिए यूक्रेन को हथियार बेचे, जबकि पाकिस्तान की हथियार फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता लचर है.
ये भी पढ़ें: जंग छिड़ी तो 4 दिन भी मैदान में टिक नहीं पाएगा पाकिस्तान, गोला-बारूद, हथियार... सब खस्ताहाल!
पाकिस्तान में जब भुखमरी फैल गई थी, आटे की लूट मच रही थी तब पाकिस्तान ने चोरी छुपे हथियार बेचे. हालांकि इस पैसे का 80 फीसदी हिस्सा सेना ने रख लिाय. पाकिस्तान ने 2023 में 42 हजार रॉकेट, 60 हजार हॉवित्जर तोप के गोले और एक लाख 30 हजार 122 एमएम रॉकेट यूक्रेन को चोरी छुपे बेचे थे.
पाकिस्तान की सेना के पास लड़ने लायक हथियार नहीं हैं लेकिन वो ये प्रोपैगैंडा कर रही है कि भारत उस पर हमला कर सकता है. पाकिस्तान की सेना इतनी डरी हुई है कि वो लगातार 10वें दिन एलओसी पर जगह-जगह फायरिंग कर रही है. इस डर में कि भारत कहीं से भी, कभी भी जवाबी एक्शन ले सकता है. जाहिर तौर पर पाकिस्तान का डर चरम पर है. इसकी एक बड़ी वजह भारत की सैन्य तैयारी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











