
'थकान महसूस होने लगी..'पंकज त्रिपाठी ने क्यों लिया था एक्टिंग से ब्रेक, अब असली वजह का किया खुलासा
ABP News
पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म मिर्जापुर:द मूवी की रिलीज डेट की घोषणा हुई है. इसी बीच एक्टर ने काम से ब्रेक लेने पर भी खुलकर बात की है.
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक्टिंग में थकान महसूस होने के बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया.हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि वो ऐसी फिल्में और सीरीज में काम करना चाहते हैं जो उन्हें रियल में एक्साइटेड करे, न कि सिर्फ पैसों जैसे कि ईएमआई भरने के लिए काम करने जैसा न हो.
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में पंकज ने कहा कि वो जिन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, उनसे ऊब चुके थे. एक्टर ने बताया कि वो लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे. ऊब और थकान महसूस होने लगी थी. उन्हें अपने काम में मजा नहीं आ रहा था.एक ब्रेक की बहुत जरूरी था.अब वो ज्यादा सो-समझकर ही काम चुनते हैं.
ईएमआई और गुजारा के लिए नहीं कर सकते काम
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अब वो घर से तभी निकलते हैं जब उन्हें कोई काम पसंद हो.वो हर प्रोजेक्ट नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो जीवन के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां वो सिर्फ रोमांच और क्रिएटिविटी के लिए एक्टिंग करते हैं. वो इसे इएमआई और गुजारा करने के लिए नहीं कर सकता.













