
त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता? 'टॉमी' को कुत्ता कहने पर शख्स ने पड़ोसियों को पीटा
AajTak
घटना गुरुग्राम के ज्योति पार्क की है. दरअसल, शख्स के पड़ोसी सुधीर उस कुत्ते के आक्रामक रैवये से परेशान थे. सुधीर ने शख्स से अपने कुत्ते को चेन से बांधकर रखने की सलाह दी. मसला ये हुआ कि चेन से बांधने की बात शख्स को बुरी नहीं लगी बल्कि सुधीर ने टॉमी को कुत्ता कह दिया यह बात उस शख्स को नागवार गुजरी.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के छह लोगों को बेरमहमी से पीटा. शख्स ने जिन लोगों को पीटा उनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं. विवाद की वजह हैरान करने वाली है. दरअसल, पड़ोस में रहने वाले इस परिवार के एक सदस्य ने शख्स के पालतू कुत्ते को उसके नाम टॉमी से बुलाने की जगह कुत्ता कह दिया था. इस बात पर नाराज शख्स ने मारपीट शुरू कर दी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










