
त्रिपुरा मामला: टीएमसी सांसदों ने "वी शैल ओवर कम" गाते हुए गृह मंत्रालय के बाहर दिया धरना
AajTak
शायनी घोष की त्रिपुरा में गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. सोमवार को टीएमसी के सांसद दिल्ली पहुंचे और मामले का विरोध दर्ज कराया. सांसदों ने गृहमंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी.
त्रिपुरा में टीएमसी नेता शायनी घोष (Tmc youth president Sayani Ghosh) की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के कई नेता दिल्ली पहुंचे. टीएमसी नेताओं ने गृह मंत्रालय के बाहर धरना दिया. एक दर्जन से अधिक सांसद रविवार को दिल्ली आए. टीएमसी की युवा शाखा की प्रमुख सायोनी घोष को त्रिपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था. पार्टी के नेता त्रिपुरा में कथित हिंसा पर रिपोर्ट देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











