
'त्योहार के सीजन में रोहिणी धमाका चिंता की बात...', AAP ने दिल्ली ब्लास्ट पर उठाए सवाल
AajTak
दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए धमाके ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इस घटना पर आम आदमी पार्टी ने चिंता जाहिर की है. मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए धमाके ने चिंता बढ़ा दी है. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. त्योहार के मौके पर हुए धमाके को लेकर आम आदमी पार्टी ने चिंता जाहिर की है. AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं. सरेआम लोगों की हत्याएं, लूट और वसूली की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और इस बीच धमाका चिंता की बात है.
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, "आज दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास एक बम धमाका हुआ है. त्योहार के समय जब दिल्ली में हर जगह भीड़ है तब ये बम धमाका चिंता की बात है. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि आज संडे था, वरना उन बच्चों पर क्या गुजरती, जो स्कूल अपना भविष्य बनाने के लिए आते हैं.
दिल्ली सीएम आतिशी ने भी उठाए सवाल
रोहिणी के प्रशांत विहार में धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. सभी मार्केट और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है. कहा गया है कि इस दौरान सीनियर अधिकारी ग्राउंड पर रहेंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी ब्लास्ट पर सवाल खड़े किए और कहा कि कानून व्यवस्था केंद्र की जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं दिल्ली की तरफ से बीजेपी से अपील करती हूं कि उन्हें हमारे कामों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. इसके बजाय उन्हें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए."
यह भी पढ़ें: ट्रिगर हुआ, धुआं उठा और फट गया बम... देखें रोहिणी ब्लास्ट का VIDEO
पहले फायरिंग और अब धमाका, सिसोदिया ने उठाए सवाल

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








