
...तो हरियाणा में नहीं हो पाएगा गठबंधन? AAP को मंजूर नहीं कांग्रेस का सीट शेयरिंग फॉर्मूला
AajTak
आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अगर कांग्रेस मौजूदा फॉर्मूले पर कायम रहती है तो कोई गठबंधन नहीं होगा. ऐसे में AAP हरियाणा में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस और बीजेपी के कई बागियों के AAP के टिकट पर लड़ने की उम्मीद है. आप उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को आ सकती है.
हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत में सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के चयन को लेकर बड़ी बाधा आ गई है. AAP सूत्रों का कहना है कि पार्टी को कांग्रेस का फॉर्मूला स्वीकार्य नहीं है. बता दें कि हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.
आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अगर कांग्रेस मौजूदा फॉर्मूले पर कायम रहती है तो कोई गठबंधन नहीं होगा. ऐसे में AAP हरियाणा में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस और बीजेपी के कई बागियों के AAP के टिकट पर लड़ने की उम्मीद है. आप उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को आ सकती है.
AAP की क्या डिमांड?
कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव भी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था. कांग्रेस ने सूबे की नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और एक सीट आम आदमी पार्टी के हिस्से में आई थी- कुरुक्षेत्र. हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और एक लोकसभा क्षेत्र में औसतन नौ विधानसभा सीटें आती हैं. आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के 9:1 वाले फॉर्मूले से ही सीट शेयरिंग चाहती है. 10 परसेंट के इस फॉर्मूले के आधार पर आम आदमी पार्टी नौ विधानसभा सीटों की मांग कर रही है.
9 सीटें देने को तैयार नहीं कांग्रेस
आम आदमी पार्टी जितनी सीटें मांग रही है, हरियाणा कांग्रेस के नेता उतनी सीटें देने पर सहमत नहीं हैं. हरियाणा कांग्रेस चाहती है कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट को अगर साथ लेना ही है तो जितनी कम से कम सीटों पर सहमत किया जा सकता है, किया जाए. गठबंधन सहयोगियों के खाते की सीटें सिंगल डिजिट में ही रहें, डबल डिजिट में न जाएं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










