
..तो मैं मोदी सरकार गिरा दूंगा, बीजेपी के मेगा मंथन के बीच तेलंगाना में सियासी उबाल
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष केसीआर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि हमारे 104 विधायक हैं. बीजेपी कह रही है कि सरकार गिरा देंगे. उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि एक बार गिराकर देखिए, हम आपकी दिल्ली की सरकार गिरा देंगे.
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई है. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिवसेना के बागियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हुआ तो दूसरी तरफ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. तेलंगाना चुनाव पर नजरें गड़ाए बैठी बीजेपी रणनीति पर मंथन कर रही है.
वंशवाद के मुद्दे पर बीजेपी विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक है तो वहीं अब तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने भी काउंटर अटैक कर दिया है. तेलंगाना के सीएम केसीआर ने कहा कि हमारे पास 104 विधायक हैं और बीजेपी कह रही है कि महाराष्ट्र की तरह सरकार गिरा देंगे. उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि एक बार गिराकर देखिए. हम आपकी दिल्ली की सरकार गिरा देंगे.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि डरा-धमका कर कितनों को डराओगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला. केसीआर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को ताक पर रखकर सात राज्यों में सरकार गिरा दी. नरेंद्र मोदी से पहले 14 प्रधानमंत्री हुए लेकिन किसी ने भी देश को नुकसान नहीं पहुंचाया. आप (नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री नहीं, अपने साहूकार दोस्त के सेल्समैन बनकर रह गए हैं.
उन्होंने हैदराबाद में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा को लेकर कहा कि आपने अपने साहूकार दोस्त को श्रीलंका में व्यापार का अवसर दिलवाने के लिए क्या-क्या किया, ये भी बताइएगा. टीआरएस प्रमुख केसीआर ने कहा कि पीएम झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं. वे काला धन लाने की बात कर रहे थे. काला धन का एक रुपया आया नहीं, उल्टे ये दोगुना हो गया. ऐसा आंकड़े बता रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 15 लाख देने की बात कही गई थी लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए.
केसीआर ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी गलत नीति की वजह से कितनी कंपनियां देश छोड़कर चली गईं. उन्होंने ये भी सवाल किया कि रुपये का भाव इतना नीचे क्यों गिर रहा है. सत्ता में आने के पहले मनमोहन सरकार के समय गला फाड़कर चिल्ला रहे थे, अब आप बताइए रुपये का भाव इतना नीचे क्यों गिर गया. केसीआर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आप फेल हो गए. अचानक लॉकडाउन घोषित करके आपने करोड़ों लोगों को मुसीबत में डाल दिया था. पवित्र गंगा नदी में सैकड़ों शव बहा दिए गए. लोगों के लिए एक भी ट्रेन नहीं दे पाए. हमने ट्रेनों की व्यवस्था करके, नकदी देकर लोगों को उनके घर तक पहुंचाया.
जनता के लिए नहीं किया एक भी अच्छा काम

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









