'तो मार-काट के लिए तैयार हैं, अगला हमला...', ईरान को जून की जंग याद दिलाकर बोले ट्रंप
AajTak
ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर एक विशाल नौसैनिक बेड़ा तेजी से बढ़ रहा है. यह बेड़ा पूरी ताकत, उत्साह और स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है. यह बेड़ा विशालकाय जहाज अब्रहाम लिंकन के नेतृत्व में यह बेड़ा उसे बेड़े से भी बड़ा है, जिसे वेनेजुएला की ओर भेजा गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते एक साल में दुनियाभर में उथल-पुथल मचा दी है. टैरिफ से लेकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को आधीरात को बिस्तर से उठा लेने जैसे उनके फैसलों से दुनिया दंग रह गई है. अब ट्रंप ने एक बार फिर बड़े हमले की चेतावनी दी है.
ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर एक विशाल नौसैनिक बेड़ा तेजी से बढ़ रहा है. यह बेड़ा पूरी ताकत, उत्साह और स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है. यह बेड़ा विशालकाय जहाज अब्रहाम लिंकन के नेतृत्व में यह बेड़ा उसे बेड़े से भी बड़ा है, जिसे वेनेजुएला की ओर भेजा गया था.
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की तरह ही यह बेड़ा भी पूरी तरह सक्षम है और जरूरत पड़ने पर अत्यंत तेजी और के साथ अपने मिशन को अंजाम देने में कोई संकोच नहीं करेगा. उम्मीद है कि ईरान जल्दी बातचीत की टेबल पर आएघा और एक न्यायपूर्म एवं संतुलित समझौतदे पर बातचीत करेगा. बिना किसी परमाणु हथिार के ऐसा समझौता जो सभी पक्षों के लिए बेहतर हो. समय तेजी से निकल रहा है और हालात निर्णायक मोड़ पर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने पहले भी ईरान से कहा था कि डील कर लो. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. नतीजा था ऑपरेशन मिडनाइट हैमर, जिसमें ईरान को भारी तबाही झेलनी पड़ी. अगला हमला इससे कहीं अधिक विनाशकारी होगा. ऐसा दोबारा होने मत दीजिए. इस गंभीर विषय पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद.
बता दें कि अमेरिका ने पिछले साल जून में ईरान के खिलाफ अपने सबसे तेज और खतरनाक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था. इस ऑपरेशन में महज 25 मिनट में ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था. अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फाहान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. यह हमले 7 स्टील्थ B-2 बॉम्बर्स से किए गए थे, जिनमें 12 भारी बम गिराए गए थे. इस बेहद गोपनीय सैन्य मिशन में 125 से ज्यादा विमान शामिल थे और एक खास 'डिसेप्शन' यानी चालबाजी की रणनीति भी अपनाई गई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









