
तो भारत और कैसे जवाब देता...? ब्रिटिश एंकर ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त की बोलती बंद की, आतंक सपोर्टर को जमकर धोया
AajTak
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत के एयरस्ट्राइक से उसका आतंकी चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है. बावजूद इसके पाकिस्तान, उसके मंत्री और राजनयिक भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चला रहे हैं. पाकिस्तान का यह प्रोपेगैंडा अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनलों पर उसकी बेइज्जती की वजह बन रहा है.
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने साफ कहा कि इस हमले में किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है बल्कि मिसाइलों के निशाने पर सिर्फ आतंकी और उनके गढ़ थे. लेकिन पाकिस्तान इस एयस्ट्राइक से बिलबिला उठा है क्योंकि वो जिन आतंकी संगठनों को पाल-पोस रहा था, उन्हें भारत तबाह कर रहा है.
भारत के एयरस्ट्राइक पर बात करने के लिए ही ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद फैसल स्काई न्यूज के एक प्रोग्राम में पहुंचे थे जहां जानी-मानी पत्रकार याल्दा हकीम ने आतंक के सपोर्टर पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए उनकी बोलती बंद कर दी.
दरअसल, प्रोग्राम में कुछ समय के लिए भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल शामिल हुए जिन्होंने आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने पाकिस्तान स्पॉन्सर आतंकियों की तरफ से किए गए पहलगाम हमले और पूर्व के सभी आतंकी हमलों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकियों को ऐसा जवाब दिया है जिससे वो सात जन्म में भी फिर कभी भारत पर हमले की गलती नहीं कर पाएंगे.
'तो भारत पहलगाम हमले का और कैसे जवाब देता?'
बीजेपी प्रवक्ता की टिप्पणी पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त बिदक गए और कहने लगे कि 'एयरस्ट्राइक में हमारे 37 नागरिक मारे गए और गुस्से में वो हैं. यह पागलपन है.'
पाकिस्तानी उच्चायुक्त का इतना कहना भर था कि पत्रकार याल्दा हकीम भड़क गईं और उन्होंने सवाल किया, 'तो भारत पहलगाम हमले का और कैसे जवाब देता? आप ही बताएं.'

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










