
...तो क्या महज अफवाह है दाऊद की मौत और उसे जहर देने की बात? कहां से फैली ये खबर!
AajTak
एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के देर रात के वीडियो के बाद निराधार दावों को बल मिला, जिसने अपुष्ट सोशल मीडिया रिपोर्ट पर भरोसा करते हुए दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने और अस्पताल में भर्ती होने का अनुमान लगाया था.
पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को जहर देने और अस्पताल में भर्ती कराने की अटकलों के बीच, विश्वसनीय खुफिया सूत्रों ने 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आई इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.
एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के देर रात के वीडियो के बाद निराधार दावों को बल मिला, जिसने अपुष्ट सोशल मीडिया रिपोर्ट पर भरोसा करते हुए दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने और अस्पताल में भर्ती होने का अनुमान लगाया था.
यूट्यूबर ने इन अफवाहों को पाकिस्तान में अचानक इंटरनेट बंद होने से भी जोड़ा. हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया. और विपक्षी दल पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की एक वर्चुअल मीटिंग में कनेक्टिविटी ब्रेक किए जाने को जिम्मेदार ठहराया.
खासतौर पर ग्लोबल इंटरनेट फ्रीडम की निगरानी करने वाली इंटरनेट निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स ने रविवार शाम को लगभग सात घंटे के लिए पाकिस्तान में प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर महत्वपूर्ण प्रतिबंधों का संकेत देने वाले मेट्रिक्स जारी किए. ये वही वक्त था, जब पीटीआई की ऑनलाइन रैली हो रही थी.
घटना के संबंध में नेटब्लॉक्स ने कहा, "यह घटना विपक्षी नेता इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई को निशाना बनाने वाली इंटरनेट सेंसरशिप के पिछले उदाहरणों की तरह है."
दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गे की ऑडियो कॉल लीक

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










