
तो ओवन में पक जाते! दो पक्षियों को क्षमादान देकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या क्या कहा?
AajTak
व्हाइट हाउस में थैंक्सगिविंग डे पूरे अमेरिका की तरह नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को ही मनाया जाता है. लेकिन व्हाइट हाउस में इस दिन दो मुख्य कार्यक्रम होते हैं, जो सीधे टीवी पर दिखाए जाते हैं. ये हैं नेशनल टर्की प्रजेंटेशन सेरेमनी. इस दिन राष्ट्रपति दो जीवित टर्की को “माफी” देते हैं. दूसरा डिनर का कार्यक्रम होता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो पक्षियों को माफी है. मुर्गे जैसे दिखने वाले ये दो पक्षी गोब्बल और वैड्डल हैं. अगर ट्रंप इन पक्षियों को क्षमादान नहीं देते तो ये दोनों पक्षी अभी व्हाइट हाउस के सदस्यों के डिनर डेबल पर डिश की शक्ल में होते. लेकिन ट्रंप की ओर से इन्हें माफी दिए जाने के बाद अब इन्हें ओवन में नहीं भेजा जाएगा. ये पक्षी टर्की (Turkey) कहे जाते हैं. इनका नाम गोब्बल और वैड्डल है. टर्की पक्षी दिखने में मुर्गों के जैसे ही होते हैं लेकिन आकार में उनसे बड़े होते हैं.
दरअसल ट्रंप व्हाइट हाउस में ए सालाना कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इसे थैंक्सगिविंग डे कहा जाता है. इस कार्यक्रम को 1989 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश ने शुरू किया था. इसमें 2 टर्की को माफी दिया जाता है. यह सबसे प्रसिद्ध और टीवी पर दिखाई जाने वाली परंपरा है. हर साल अमेरिकी राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में दो जीवित टर्की (एक मुख्य, एक बैकअप) को औपचारिक रूप से “माफी” देते हैं.
इस कार्यक्रम में शामिल होते हुए ट्रंप मजाकिया मूड में नजर आए. दरअसल यह मजाक का फेस्टिवल भी है. ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा कि शुरू में वह पक्षियों का नाम बदलकर चक और नैन्सी रखना चाहते थे. साफ तौर पर ट्रंप का इशारा उनके राजनीतिक दुश्मन सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक शूमर और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ओर था. ये दोनों ही डेमोक्रेट्स थे.
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन इवेंट में ट्रंप ने कहा, "लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं उन्हें माफ़ नहीं करूंगा."
A time-honored American tradition: pardoning America’s LUCKIEST birds. These turkeys have officially been saved from the Thanksgiving table. 🦃🔥 pic.twitter.com/xtuNgnHJn8
इन टर्की को थैंक्सगिविंग डिनर में काटा नहीं जाता, बल्कि इन्हें जिंदा रहने दिया जाता है और किसी फार्म या विश्वविद्यालय में भेज दिया जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









