
'...तो एक दिन तिरंगे पर दिखाई देगा चांद' , केंद्रीय मंत्री बोले- बागेश्वर महाराज हमें जगाने आए हैं
AajTak
केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा छिड़ गई है. उन्होंने बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम में कहा कि हम अगर वक्त पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है. नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा. उनके भाषण के बाद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए.
मुंबई से सटे भिवंडी शहर में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है. कार्यक्रम एमपी के छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम सरकार का था, जिसमें केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल भी शामिल हुए.
कार्यक्रम मुंबई से सटे भिवंडी शहर में 7 नवंबर को हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कपिल पाटिल ने कहा,'महाराज (बागेश्वर सरकार) ने सनातन धर्म की बात की. ये देश सनातन लोगों से ही बना हुआ है, लेकिन मैं ना धर्म की बात करुंगा और ना जात की बात करूंगा.' उन्होंने कहा कि जात-पात, धर्म, पंथ से उपर उठकर कोई धर्म अगर है तो वह इंसानियत का धर्म है.
भीड़ ने लगाए जय श्रीराम के नारे
कपिल पाटिल ने आगे कहा,'हम हिंदुस्तान में रहते हैं. महाराज जी हमें जगाने आए हैं. हम अगर वक्त पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है. नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा. अगर वक्त पर जाग गए तो चांद पर तिरंगा लहराएगा. कपिल पाटिल के यह बात बोलते ही भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया.
सबके बारे में सोचते हैं पीएम मोदी
पाटिल ने आगे कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भी यही है. वो पार्टी के बारे में नहीं सोचते. देश के हर व्यक्ति के बारे में सोचते हैं. इसलिए वो कहते हैं कि मेरे देश के 130 करोड़ देशवासियों. इसमें हमारे मुसलमान भाई भी आ गए. जितने धर्म हमारे देश में है. सभी धर्म के लोग इसमें आ गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










