
तोते ने बताया मालकिन को किसने मारा? 9 साल बाद हत्या और लूट के मामले में दो को उम्रकैद
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में 9 साल पहले एक महिला की हत्या के बाद घर में लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लगा. इसी बीच घर के पिंजरे में बंद तोते ने महिला के पति के सामने उसके भांजे का नाम लेना शुरू कर दिया. यह जानकारी महिला के पति ने पुलिस को दी. पुलिस ने भांजे को पकड़कर पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में 9 साल पहले हुई महिला की हत्या और लूटपाट के मामले में दोष साबित होने के बाद कोर्ट ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई. दोषियों ने महिला के साथ ही उसके पेट डॉग को भी मार दिया था. इस केस में खास बात यह है कि दोषी के शरीर पर कुत्ते के हमले में चोट के निशान आ गए थे, इसी के साथ पुलिस ने तोते की गवाही से हत्यारों का पता लगाया था. हत्या का एक दोषी महिला का भांजा है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र मोहम्मद राशिद ने महिला की हत्या के मामले में दोषी आशुतोष गोस्वामी और रानी मैसी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 72 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
यह केस 9 साल तक चला. इस केस में दोषियों के नाम का खुलासा करके मृतका नीलम के पालतू तोते मिट्ठू राजा ने सबको चौंका दिया था. दरअसल, हत्या के बाद पिंजरे में बंद तोता लगातार हत्या करने वालों के नाम ले रहा था. इस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि ये लोग लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि हत्यारा आशुतोष मृतका नीलम के पति विजय शर्मा का सगा भांजा है. उसने अपने दोस्त रोनी के साथ मिलकर नीलम की हत्या की, उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया था.
दरअसल, 20 फरवरी 2014 को आगरा में रहने वाले विजय शर्मा बेटे के साथ फिरोजाबाद एक शादी में शामिल हो गए थे. जब वह रात में वापस आए तो देखा कि पत्नी नीलम की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. उनका पालतू कुत्ता भी मृत पड़ा था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने जांच के दौरान नीलम और कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- महिला पर 14 और कुत्ते पर किए गए थे 9 वार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










