
'....तोड़ देंगे कोना-कोना', शिव भवानी सेना की लाठी मार्च के बाद तनाव
AajTak
बिहार की राजधानी पटना के किदवईपुरी इलाके में स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. शिव भवानी सेना के सदस्य लाठियों के साथ घूमते हुए नजर आए, जिसने विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी. उन्होंने एक विवादास्पद नारा लगाया, 'जहाँ मिलेंगे बाबू, सोना तोड़ देंगे कोना कोना'.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











