
तेलंगाना में जाति जनगणना शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम, रुद्र संतोष कुमार को मॉनिटरिंग इंचार्ज का जिम्मा
AajTak
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस जनगणना को लेकर बेहद संजीदा हैं. इसे आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रुद्र संतोष कुमार को पूरे राज्य में जाति जनगणना के समन्वय का जिम्मा दिया गया है.
तेलंगाना सरकार ने राज्यभर में जाति जनगणना कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. इस जाति जनगणना में समाज के विभिन्न वर्गों का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, आय, राजनीतिक और जाति से जुड़ा सर्वेक्षण किया जाएगा. यह पहल न केवल तेलंगाना के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनने जा रही है.
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस जनगणना को लेकर बेहद संजीदा हैं. इसे आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रुद्र संतोष कुमार को पूरे राज्य में जाति जनगणना के समन्वय का जिम्मा दिया गया है. वे इस मिशन की निगरानी करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. इसके अलावा, वे 'कनेक्ट सेंटर' के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए हैं, ताकि इस प्रक्रिया को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके और जनता में जागरूकता बढ़ाई जा सके.
'कनेक्ट सेंटर' की स्थापना तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) कार्यालय के परिसर में की जाएगी, जहां से जिला पर्यवेक्षकों, जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों, सभी अग्रिम संगठनों, और मंडल से लेकर गांव स्तर की समितियों के बीच समन्वय किया जाएगा. इस सेंटर का उद्देश्य जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जनगणना के महत्व और इसके फायदों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे जनता को इसके लिए प्रेरित कर सकें.
इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनगणना से जुड़े विषयों, संसाधनों और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा. साथ ही, TPCC अध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न वर्गों और समुदायों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें भी की जाएंगी, ताकि इस जाति जनगणना की प्रभावी रूप से अमल हो सके. इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए हर हफ्ते समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










