
तेलंगाना : पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर साधा निशाना तो KCR ने 'भाषणबाजी' से किया पलटवार
AajTak
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने परिवारवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा खतरा बताते हुए केसीआर पर जमकर निशाना साधा. वहीं, बेंगलुरु में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात करने पहुंचे केसीआर ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि भाषणबाजी के बावजूद देश में उद्योग बंद हो रहे हैं, जीडीपी क्रैश हो रही है और रुपया भी काफी नीचे गिर रहा है.
तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस चीफ के चंद्रशेखर राव ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने परिवारवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा खतरा बताते हुए केसीआर पर जमकर निशाना साधा. वहीं, बेंगलुरु में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात करने पहुंचे केसीआर ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि भाषणबाजी के बावजूद देश में उद्योग बंद हो रहे हैं, देश की जीडीपी क्रैश हो रही है और रुपया भी काफी नीचे गिर रहा है. उन्होंने कहा, देश में हर वर्ग पीड़ित है.
पीएम मोदी ने साधा केसीआर पर निशाना
पीएम मोदी ने कहा, दशकों तक चले तेलंगाना आंदोलन में हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया था. ये बलिदान तेलंगाना के भविष्य के लिए था. ये बलिदान, तेलंगाना की आन-बान-शान के लिए था. तेलंगाना आंदोलन इसलिए नहीं चला था कि कोई एक परिवार तेलंगाना के विकास के सपनों को लगातार कुचलता रहे.
उन्होंने कहा, परिवारवाद की वजह से देश के युवाओं को, देश की प्रतिभाओं को राजनीति में आने का अवसर भी नहीं मिलता. परिवारवाद उनके हर सपनों को कुचलता है, उनके लिए हर दरवाजा बंद करता है. इसलिए, आज 21वीं सदी के भारत के लिए परिवारवाद से मुक्ति, परिवारवादी पार्टियों से मुक्ति एक संकल्प भी है. तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि जब एक परिवार को समर्पित पार्टियां जब सत्ता में आती हैं, तो कैसे उस परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चेहरा बन जाते हैं.
पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपना विकास करती हैं, अपने परिवार के लोगों की तिजोरियां भरती हैं. जहां जहां परिवारवादी पार्टियां हटी हैं, वहां वहां विकास के रास्ते भी खुले हैं. अब इस अभियान को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी तेलंगाना के मेरे भाइयों बहनों की है. आज के इस युग में भी जो लोग अंधविश्वास के गुलाम बने हुए हैं, वो अपने अंधविश्वास में किसी का भी नुकसान कर सकते हैं. ये अंधविश्वासी लोग तेलंगाना के सामर्थ्य के साथ कभी न्याय नहीं कर सकते.
पीएम मोदी ने सीएम योगी की तारीफ की पीएम मोदी ने कहा, पिछले दिनों अलग अलग चुनावों में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तेलंगाना में अब लोगों ने मन बना लिया है. तेलंगाना में अब अब बदलाव पक्का है. पीएम ने कहा, मैं तेलंगाना की धरती से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं. उनको किसी ने कहा कि फलां जगह पर नहीं जाना चाहिए, लेकिन योगी जी ने कहा कि मैं विज्ञान पर विश्वास करता हूं और वो चले गए. आज वो दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










